रिपोर्ट- प्रिंस कुमार!
गुंडा बैंक की गुंडेई ब्याज के पैसे नहीं देने पर पीट-पीट कर एक महिला की हत्या । बिहार के कटिहार में ब्याज नहीं देने पर महिला का बाल पकड़ कर घसीटा व मारपीट, इलाज के दौरान महिला की हुई मौत
कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के गिरयामा गाँव में ब्याज की रकम नहीं लौटाने पर एक दबंग साहूकारों के द्वारा एक महिला की बेरहमी से पिटाई की गई। जिसके बाद पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पीड़ित के परिजन के द्वारा फलका थाना में एक आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई गयी है। मामले की जानकारी मिलते ही फलका थाना के पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहन हकीकत करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर अंत परीक्षण कराने हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दी । जानकारी के मुताबिक गिरियामा ग्राम निवासी अशोक शर्मा की पत्नी अंजनी कुमारी गांव के ही अनीता देवी व गगन कुमारी से चालीस हजार रुपये ब्याज पर लिए थे और कुछ रुपया दे दिए थे बीस हजार रुपये उनका उधार रह गया था । आरोपी पक्ष के द्वारा अंजनी कुमारी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई जिसमें इलाज के दौरान अंजनी देवी की मौत हो गई। घटना को लेकर मृतका के चाचा सह वार्ड सदस्य अनिल शर्मा ने बताया कि उनकी भतीजी अंजनी देवी गांव के ही गोपाल साह की पत्नी अनीता देवी व गगन कुमारी से ब्याज पर चालीस हजार रुपये लिए थे और कुछ रुपया उन्हें सप्ताह सप्ताह दे दिया गया था और कुछ रुपया उनका बाकी रह गया था कि 18 सितंबर को अनीता देवी, गगन कुमारी, कृष्ण कुमार व अजय कुमार आदि अंजनी देवी के घर पर पहुंच गए और रुपया की मांग करने लगे। उन्होंने कहा कि अभी रुपया मेरा पति बाहर से नहीं भेजा है इसलिए नहीं दे पाए हैं। पैसा आ जाने पर हम आपको पैसा दे देंगे तो वे लोग उनका मोबाइल मांगने लगे तो बोले कि हम मोबाइल नहीं देंगे हम आपको कुछ दिन में रुपया लौटा देंगे वे लोग नहीं माने और उनके घर में तोर फोड़ करने लगे, मना करने पर वे लोग अंजनी कुमारी के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि अंजनी उम्र 31 वर्ष का बाल पकड़कर काफी घसीटा और घर का सारा सामान इधर-उधर फेंक दिया और धमकी दिया था कि हम तुमको 10 दिन में दिखा देंने की धमकी देने का आरोप लगाया है मृतका के चाचा अनिल शर्मा ने बताया कि बुधवार की शाम अंजनी देवी की हालत अचानक बिगड़ गई जिसे इलाज हेतु पूर्णिया सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान ले जाने के क्रम में उनका मौत हो गई। मृतका के चाचा ने बताया कि घटना के संबंध में स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दे दिए गए हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फलका थाना के एस आई अरुण कुमार, एएसआई रोहित पासवान सदल बल के साथ पहुंचकर सर्वप्रथम घटना को लेकर मृतका के परिजनों से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ किये। और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। मृतिका को दो पुत्र एवं दो पुत्री है और उनके पति कमाने हेतु बाहर गए हुए हैं। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जबकि महज बीस हजार रूपये को लेकर पीट-पीट कर हत्या करने वाले साहूकार लोगों की गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे हैं। हत्या को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। आरोपी पक्ष गांव छोड़कर कर फरार बताया जाता है। मामले में थनाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है,परिजनों द्वारा अभी लिखित आवेदन नहीं दिया गया है,आवेदन मिलते ही कांड दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।
बाइट—




