:- रवि शंकर शर्मा!
प्रेस इन्फ़ॉर्मेशन ब्यूरो (PIB)
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार,पटना
——
बिहार राज्य में अवस्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदामों से ई-नीलामी के द्वारा गेहूँ तथा चावल की हो रही है बिक्री
पटना:15.9.2023
भारतीय खाद्य निगम के द्वारा खुली बिक्री योजना के माध्यम से निर्धारित कीमतों पर उपलब्ध स्टॉक से गेहूँ एवं चावल की बिक्री की जा रही है ताकि बाजार में गेहूँ एवं चावल की कमी न हो सके एवं कीमतों परनियंत्रण रखा जा सके ।
भारत सरकार ने भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से गेहूँ एवं चावल की बढ़ती कीमतों को कम करने के लिये सेंट्रल पूल के स्टॉक से ई-नीलामी के माध्यम से पूरे देश में गेहूँ एवं चावल की तय शुदा मात्रा को खुले बाजार में बिक्री करने का फैसला किया है।
गेहूँ खरीददार जैसे फ्लोर मिलर्स / गेहूँ उत्पादों के निर्माताओं/गेहूँ प्रोसेसर(10एम.टी से 100 एम.टी तक) इसमें भाग ले सकते हैं। चावल खरीददार जैसे व्यापारियों, खुदरा विक्रेताओं, थोक खरीददारों (10 एम.टी से 1000 एम.टी तक) इस ई-नीलामी में भाग ले सकते हैं ।इसके 13वें ई-नीलामी में बिहार राज्य के विभिन्न एफसीआई गोदामोंके 30 केंद्रों से 13,000 एम.टी गेहूँ तथा 28 केन्द्रों से 35,000 एम.टी चावल बिक्री के लिए निविदा आमंत्रित किया गया है।सभी संबंधितों से अनुरोध किया गया है कि वे पात्रता के अनुसार इस नीलामी में भाग लें एवं नीलामी से खरीदे गेहूँ एवं चावल को जनता के उपयोग के लिए बाजार में लाना सुनिश्चित करें। इसका न्यूनतम मूल्य रू. 2125/- (यूआरएस गेहूँ) तथा रू. 2150/- (एफएक्यू गेहूँ) प्रति क्विंटल एवं चावल हेतु रू. 2900/- (सामान्य चावल) रू.2973/- (एफआरके चावल) प्रति क्विंटल है । अधिक जानकारी वेबसाइट https://www.valuejunction.in/fci से प्राप्त कर नीलामी में भाग ले सकते हैं ।
**
संकु




