सनातन समाज को बांधता है,गलत कहने वालों के दिल दिमाग़ में कोरोना, नितीश सत्ता के लिए सारी हदें करेंगे पार – मांझी!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार!

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार पर एक बार फिर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार कुर्सी के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। बीच मे भाजपा को झूठा पार्टी बताकर महागठबंधन की सरकार बनाई और वही नीतीश कुमार हैं जो तेजस्वी को कहते है कि स्पष्ट कीजिए क्यो चार्जशीट हुआ इसका बहाना बनाकर गठबंधन तोड़ दिए। आज जब एक बार फिर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पर चार्जशीट हुआ है तो नीतीश कुमार की बोलती बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने एनडीए के खेमा में रहकर नाम कमाया उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धोखा देने का काम किया। आज वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीतीश कुमार को अमेरिका के राष्ट्रपति बिडेन से परिचय कर रहे हैं यह नरेंद्र भाई मोदी का बड़प्पन है। उन्होंने सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वाले लोगो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सनातन धर्म को गलत कहने वाले और गंदगी बताने वाले के दिल और दिमाग में कोरोना है। उसके दिमाग में गंदगी है। दरअसल में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी जहानाबाद कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे इसी दरम्यान सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सनातन धर्म एक ऐसा धर्म है जिसे समाज को एक बंधन में बांधने की कवायद की गई थी। सनातन धर्म में कभी जाति पाती नहीं था। भले ही मनुस्मृति में जाति पाती आई थे।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे गंगा गंगोत्री से निकलकर हरिद्वार तक पवित्र है परंतु बंगाल की खाड़ी जाते-जाते उसमें दिक्कत आ जाती है। उन्होंने सनातन धर्म को विशुद्ध धर्म है मानव धर्म है जीवन कला है उन्होंने कहा कि अगर कोई कहता है कि सनातन धर्म में गंदगी है तो वह उसके दिल में कोरोना उसके दिमाग में कोरोना है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म हिंदुस्तान की संस्कृति है और सनातन धर्म में ही हम विश्व गुरु तक कहलायें हैं।
Byte – जीतन राम मांझी,पूर्व मुख्यमंत्री

Join us on:

Leave a Comment