पटना के फतुहा में दो गुटों में जमकर गोली बारी, एक को लगी गोली!

SHARE:

:-  अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

फतुहा में जंगलराज का आगाज….. आपसी विवाद में दो गुटों की गोलीबारी में निर्दोष को लगी गोली, घायल स्थिति में रेफर।

(फतुहा): सुबह-सुबह फतुहा में दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें बगल में काम कर रहे तीसरे व्यक्ति को गोली लग गई। जानकारी के अनुसार कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले दो लोगों के बीच किसी बात को कहासुनी हो गई जिसमें दोनों के बीच तनातनी हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में गोलीबारी होने लगी। वही गोलीबारी के दौरान वाई-फाई का काम करने वाले एक व्यक्ति को पीठ में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें फतुहा पीएचसी ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान खुशरूपुर के वशिष्ठ पासवान के पुत्र निरंजन के रूप में हुई। वही घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश व डीएसपी सियाराम यादव मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया व आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया । वही डीएसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment