रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना। नेहरू युवा केंद्र,पटना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में द ओशो कोचिंग सेंटर, बिहटा में हिंदी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया निबंध प्रतियोगिता में 200 से अधिक छात्र- छात्राओं ने भाग लिए छात्र – छात्राओं ने हिंदी की महता पर अपने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में प्रियंका कुमारी, सभापति नगर परिषद बिहटा, निखिल कुमार कुमार समाजसेवी, सुजीत कुमार समाजसेवी, बिट्टू कुमार उपस्थित रहें। अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बबलु कुमार ने किया मंच का संचालन अमीषा सिंघानिया ने की कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रियंका कुमारी ने कहा की एक भाषा के रूप में हिंदी न सिर्फ भारत की पहचान है बल्कि यह हमारे जीवन मूल्यों, संस्कृति एवं संस्कारो की सच्ची संवाहक संप्रेषक और परिचापक भी है हिंदी भारतीय संस्कृति की आत्मा है। कोचिंग संस्था के भूपेंद्र कुमार ने बताया की संस्कृत हिंदी की जननी है। इसे हमें एक दिन नहीं बल्कि प्रतिदिन मनाना चाहिए किसी भी भाषा का विकास उसके उपयोग के आधार पर होता है हम हिंदी का जितना प्रयोग करेंगे वह उतना ही समृद्ध होगा वहीं निबंध प्रतियोगिता में TOP- 10 छात्र-छात्राओं एवं नुक्कड़ नाटक के कलाकारों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंजीत प्रकाश, मनीष कुमार अविनाश कुमार के साथ प्रिया कुमारी, आनंद कुमार, सानिया अजीज, प्रवीण कुमार पाठक, अंकित कुमार, आरती मिश्रा, शुभम राज, सर्वेश कुमार एवं अमन राज मौजूद रहें।




