नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगुसराय में आयुष एवं प्राकृतिक चिकित्सा विषय पर जागरूकता अभियान की शुरूआत किया गया अयोजन अग्रसेन मातृ सेवा सदन में आयुष महासंघ के द्वारा आयुष एवं प्राकृतिक चिकित्सा के विषय में जागरूकता अभियान उद्धघाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया इस जागरूकता अभियान में आयुष महासंघ के सचिव डॉक्टर उमाशंकर तिवारी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ बीके तिवारी, होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी डॉक्टर रोहित कुमार, कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर लक्ष्मण कुमार, ज्योतिबा फुले सामाजिक संगठन के अध्यक्ष श्याम बिहारी प्रसाद, दिलीप महतो समेत कई चिकित्सा से जुड़े लोग उपस्थित थे। बेगूसराय आयुष के चिकित्सा पदाधिकारी, देशी चिकित्सा पदाधिकारी एवं आयुष चिकित्सा से जुड़े पदाधिकारी ने आशा सामाजिक कार्यकर्ता के साथ सफल जागरूकता अभियान चलाया यह अभियान 13 सितंबर से अनवरत मार्च 2024 तक जागरूकता अभियान प्रत्येक गांव में चलाया जाएगा अभियान की जानकारी देते हुए डॉक्टर बीके तिवारी ने बताया कि यह अभियान लगातार चलेगा और लोगों को आयुष चिकित्सा के बारे में बताया जाएगा आयोजन में आने वाले चिकित्सा और आशा कार्यकर्ता को धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर रोहित कुमार ने किया।




