भागलपुर-टॉप-10 में शामिल कुख्यात बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी

भागलपुर पुलिस के टॉप -10 की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी सुल्तानगंज तिलकपुर का रहने वाला देवन यादव का पुत्र मंटू यादव अवैध हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया।

भागलपुर के तिलकपुर सुल्तानगंज के देवन यादव का पुत्र मंटू यादव पर दर्जनों केस दर्ज है, हत्या का प्रयास, अपहरण,आर्म्स एक्ट, रंगदारी , चोरी, मार-पीट जैसे कई संगीन मामले में नामजद अभियुक्त है । पुलिस को इसकी तलाश भी थी। मंटू आर्म्स एक्ट में भी गिरफ्तारी हेतु वांछित है एवं गिरफ्तारी के डर से अपना ठिकाना बदलते रहते थे। ये सुल्तानगंज, नवगछिया व खगडि़या दियारा क्षेत्र में रंगदारी की घटना को अंजाम दिया करते थे । बल पूर्वक दियारा क्षेत्र के जमीन पर कब्जा कर लिया करते थे। आमजनों में इसका काफी भय था जिस कारण से कोई पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहते थे। पुलिस ने अपराधी मंटू यादव को एक देशी कट्टा, दस कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक, आनंद कुमार के निगरानी मे पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) डॉ गौरव कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल के द्वारा इस कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

Join us on:

Leave a Comment