कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से परमालपुर गांव के युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
कैमूर। कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के परमलपुर गांव निवासी अवधेश सिंह के बेटे शिशु कुमार की मौत हो गयी। यह घटना कैमुर जिले के मोहनिया अंतर्गत भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पास गया- पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल की बतायी जाती है। जहांं ट्रेन की चपेट में आने से परमलपुर गांव निवासी शिशु कुमार की मौत हो गयी। इसकी सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और मामले में जांच पडताल के बाद शव को कब्जे में किया और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के बाद सदर अस्पताल भेज दिया। इससे पहले जैसे ही घटना की जानकारी भगवानपुर पंचायत के मुखिया उपेंद्र पांडेय को हुई वैसे ही बिना देरी किए मृतक के परिवार को साथ लेकर घटना के जगह पर पहुंचे और रेलवे ट्रैक से शव को पुलिस अभिरक्षा में लिवाकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे।
मुखिया उपेंद्र पांडे ने पंचायत के युवक के मौत पर गहरी शोक व्यक्ति की है। युवक के मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




