I.N.D.I.A. गठबंधन जल्द शुरू करेगी सीट शेयरिंग का काम – लालू यादव!

SHARE:

रिपोर्ट :- अमित कुमार!

देवघर-बाबा बैधनाथ ने याद किया तो चले आएं हैं बहुत दिन हो भी गया था बाबा बैधनाथ और वासुकीनाथ के दर्शन किए ऊक्त बातें एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने कहा।बाबा से बड़ा कोई डॉक्टर नही हैं यह पहुंचकर सब ठीक हो जाते हैं।वहीं उन्होंने आगे कहा कि इंडिया गठवन्धन का गठन हो चुका है लगातार बैठक चल रही है और बहुत जल्द सीट सेयरिंग का भी निर्णय ले लिया जाएगा।जी ट्वेंटी को लेकर कहा कि इससे आंम जनता को कोई लाभ नहीं हुआ है सिर्फ यह एक फिजूल खर्ची है।भाजपा वालों ने बहुत भगवान के नाम पर राजनीति कर ली है अब हनुमान जी भी उनसे नाराज हो चुके हैं कर्नाटक चुनाव का नतीजा यह साबित कर दिया है।वहीं आगे उन्होंने कहा कि सभी मध्यावधि चुनावों में भाजपा की करारी हार हुई है।

Join us on:

Leave a Comment