आरा/आशुतोष पाण्डेय
उपद्रवियों ने चेहल्लुम जुलूस के दौरान किया पथराव, दो लोग जख्मी
पुलिस ने दो लोगों को लिया हिरासत में कर रही है, पूछताछ
पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी के नेतृत्व में आज शांति समिति की बैठक है, आयोजित
आरा/ जन्माष्टमी के साथ-साथ चेहल्लुम के भी सभी जुलूस शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गए,अंतिम जुलूस जो धरहरा के पास से निकल चुका था और वह विसर्जन की कगार पर था, तभी शीश महल चौक पर एक घर के ऊपर से दो भाइयों ने दो-तीन इट नीचे फेंक दिया जिसके नीचे लोगों में भगदड़ मच गई,मौके पर प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी और बल ने तुरंत वरिष्ठ पदाधिकारी को सूचित किया और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की,इसके बाद पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव जिला पदाधिकारी राजकुमार और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी 10 से 15 मिनट के अंदर मौके पर पहुंच गए और स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया,किसी भी प्रकार से कोई तोड़फोड़ नहीं हुई है ।केवल एक व्यक्ति को माथे पर चोट लगी है और एक व्यक्ति को हाथ पर ईट लगा था, इसके अलावा कोई भी चोटिल नहीं है दोनों दोषी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा भीड़ में से भी जिसने पत्थर चलाया है सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर लिया गया है। उनको चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ भी विधि संगत कार्रवाई की जा रही है ।फिलहाल शीश महल चौक के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जगह पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त कर दिया गया है और पुलिस जगह-जगह पेट्रोलिंग भी कर रही है और यहां किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है ।
8 सितंबर को सुबह 10:00 बजे शांति समिति की मीटिंग भी बुलाई गई है,पुलिस अधीक्षक
सभी को अभी तक हुई कार्रवाई तथा आगे की शांति व्यवस्था के लिए अवगत कराने के साथ-साथ वार्ता भी की जाएगी,कोई भी किसी भी प्रकार से कोई अफवाह नहीं फैलाएं,अगर किसी को कोई भ्रम है तो थाना या पुलिस अधीक्षक या अन्य पदाधिकारी से संपर्क कर सकता है




