नालंदा – बारिश के बीच घर से आवश्यक कार्य को निकले व्यक्ति पर वज्रपात, मौत

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

वेना थाना क्षेत्र इलाके के अरौत गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 46 वर्षीय रामप्रसाद चौहान की मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि देर रात जिले में झमाझम बारिश हुई थी और इस झमाझम बारिश के बीच रामप्रसाद चौहान घर से किसी काम को लेकर बाहर निकले थे इसी दौरान घर के आगे ही जोरदार वज्रपात रामप्रसाद चौहान के ऊपर हुआ और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को तब तक कुछ पता चलता तब तक काफी देर हो चुकी थी। फिलहाल इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिया है।

बाइट।मृतक के रिश्तेदार

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment