रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
: मुजफ्फरपुर पुलिस ने रात के अंधेरों पर हाईवे पर बाइक लुटने वाले गिरोह के सरगना सहित चार शातिर को धरदबोचा गया. बताया गया की गिरफ्तार कई अपराधी गायघाट थाना क्षेत्र का बताया गया है. दरअसल बीतें दिनो अहियापुर थाना क्षेत्र से रात के अंधेरे में एक बाइक की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था जिसके बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर जगह जगह छापेमारी कर रही थी, इसी दौरान पुलिस ने इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिनका पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है, वही पूछताछ के दौरान पुलिस ने गायघाटऔर अहियापुर से लूटी गई बाइक और बोचहा क्षेत्र से चोरी की गई बाइक को बरामद किया. बताया गया की गिरफ्तार अपराधी कई थाना क्षेत्रों में बाइक लूट, और छिनतई की घटना को अंजाम देते थे. पूरे मामले की जानकारी एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित ने प्रेसवार्ता कर दी. उन्होंने बताया की गाड़ी लुटेरा गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया साथ ही अलग अलग थाना क्षेत्र में चोरी और लूटी गई तीन को भी बरामद किया गया है.
बाइट:- एएसपी टाउन/अवधेश दीक्षित




