लखीसराय कांग्रेस जिलाअध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश के नेतृत्व में पद यात्रा!

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर जिला कांग्रेस कमिटी के बैनर तले जिलाअध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश के नेतृत्व में पद यात्रा निकाली गई। इस दौरान इंडिया के जगह भारत शब्द का प्रयोग करने पर इसे इतिहास के साथ छेड़छाड़ बताया गया। पदयात्रा केएस एस कॉलेज के रास्ते थाना चौक होते हुए शहीद द्वार पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान अमरेश कुमार अनीश ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी के द्वारा कन्या कुमारी से कश्मीर तक तकरीबन 3600 किलोमीटर की जो यात्रा की गई । उसकी आज वर्षगांठ है । जिससे कि भाजपा बौखला गई है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब इस बौखलाहट में कुछ ऐसा कर रहे हैं जिसे इतिहास बदलने जैसा माना जा सकता है। वह अब रिजर्व बैंक आफ इंडिया के जगह रिजर्व बैंक आफ भारत, प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया का जगह प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत जैसी बातें लिखकर यह साबित कर रहे हैं कि वह स्वयं अमित शाह तथा भाजपा के अन्य नेता इंडिया गठबंधन से डर चुके हैं। ऐसे में इंडिया की जगह भारत कह रहे हैं। तो फिर “खेलो इंडिया” और “मेक इन इंडिया” को भी बदल देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के यात्रा से बीजेपी बौखलाहट में है और इस बार लोकसभा चुनाव में उसकी हार तय है जिस कारण वह बौखलाहट में कुछ भी करने को तैयार है साथ ही कांग्रेस का पदयात्रा एक अपने आप में ऐतिहासिक है राहुल गांधी के नेतृत्व में इस बार लोकसभा का चुनाव एक अलग ही इतिहास रचेगा।

बाइट-अमरेश कुमार अनीश, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment