पंकज कुमार जहानाबाद ।
बिहार विधान परिषद सदस्य सह राजभाषा समिति अध्यक्ष अनिल शर्मा जी को दक्षिण बिहार प्रांत का संयोजक एवं राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के पूर्व सदस्य डॉ योगेंद्र पासवान को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने के उपरांत अपने गृह जिला जहानाबाद की पावन धरती पर आगमन के उपरांत भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया जिसमे काको मोड पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया ,उसके उपरांत अरवल मोड पर युवा मोर्चा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया तथा कार्यालय जाने के क्रम में बभना में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के संयोजक शिबू चौधरी एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया इसके उपरांत पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव के नेतृत्व में फूल मालाओं से जोरदार अभिनंदन किया गया । मंच पर जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव की अध्यक्षता में बिहार विधान परिषद सदस्य दक्षिण बिहार प्रांत के संयोजक अनिल शर्मा जी का अंग वस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया गया ।साथ ही प्रदेश प्रवक्ता पद पर मनोनीत होने पर राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के पूर्व सदस्य डॉक्टर योगेंद्र पासवान जी को जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत राय के द्वारा अंग वस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया गया ।मंच का संचालन जिला महामंत्री अनिल ठाकुर ने किया। अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए बिहार विधान परिषद सदस्य दक्षिण बिहार प्रांत संयोजक अनिल शर्मा ने भाजपा की सांगठनिक मजबूती पर चर्चा किया और संगठन को सशक्त बनाने के लिए पार्टी के कार्यक्रम को विशेष तौर पर गांव गांव में पहुंचाने के लिए प्रेरित किया माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों, असहायो के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाकर उन्हें उसका अधिक से अधिक लाभ दिलाने में मदद करने की बात कही उन्होंने कहा कि मेरे जैसा साधारण कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने बिहार विधान परिषद सदस्य दक्षिण बिहार प्रांत का संयोजक का दायित्व देकर यह बता दिया है कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास मूल मंत्र पर भारतीय जनता पार्टी काम करती है और आने वाले 2024 के चुनाव में पुनः यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करते हुए भारतीय जनता पार्टी केंद्र में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

अभिनंदन से अभिभूत अपने संबोधन में राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के पूर्व सदस्य योगेंद्र पासवान जी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और अपने संबोधन में उन्होंने मोदी सरकार की गरीब एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में पार्टी कार्यकर्ता को जानकारी दिए उन्होंने कहा की 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए गठबंधन 40 सीट जीतकर विपक्ष का सूपड़ा साफ करेगी एवं पुनः माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। विधानसभा का प्रत्याशी इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष कुमार अवधेश ,पूनम सिन्हा, जिला प्रभारी शंभु केसरी, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित रोशन जी एवं अरवल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी दीपक शर्मा जी ने भी अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल ठाकुर ने किया। जिला उपाध्यक्ष सोहन प्रसाद कक्कू, कृष्ण मुरारी गुड्डू, शैलेश कुमार ,कविंद्र प्रजापति ,मंजू देवी जिला महामंत्री धीरज कुमार जिला मंत्री बृजेश कुमार, विजय कुमार सत्कार ,मनोज पासवान ,सर्वेश कुमार वर्मा, महेंद्र कुमार ,पुष्पा कश्यप, गीता गुप्ता ,मुन्नी कुमारी जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमार जयप्रकाश केसरी ,सुधीर सिंह पार्टी के सभी मंडल, मंच, मोर्चा ,प्रकोष्ठ के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ता हजारों की संख्या में इस अभिनंदन कार्यक्रम में पार्टी कार्यालय में उपस्थित रहे।




