रिपोट–राजीव-रंजन ।
मधेपुरा में अर्जुन ऋषिदेव हत्या कांड मामले का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा,दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार.
मधेपुरा पुलिस ने चामगढ़ निवासी अर्जुन ऋषिदेव हत्याकांड मामले का किया बड़ा खुलासा,मुख्य शूटर सहित दो गिरफ्तार. दरअसल मधेपुरा जिला के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जीतापुर वार्ड संख्या 7 चामगढ़ नहर चौक पर बीते रविवार की रात्रि में हुई अर्जुन ऋषिदेव हत्याकांड मामले का मधेपुरा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है, इस मामले में पुलिस ने सूटर समेत दो को गिरफ्तार किया है, मामले की जानकारी देते हुए एसपी राजेश कुमार ने बताया कि हत्याकांड के बाद तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया इस टीम के द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए लगातार छापेमारी की गई जिसमें मुख्य शूटर सहित दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, परिजनों के द्वारा इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ मुरलीगंज थाना में दर्ज कराई गई है प्राथमिक,वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है बहुत जल्द कर लिया जाएगा गिरफ्तार. बाइट:राजेश कुमार,एसपी मधेपुरा.




