:- अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट
कबीर साई मंदिर मीठापुर मे त्रिदिवसीय कथा प्रारंभ
पटना, :- कबीर पंथी आश्रम मीठापुर के कबीर साई मन्दिर प्रागण में मंहत श्री ब्रजेश मुनि महाराज जी के पावन सानिध्य में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आरंभ हुआ श्रीकृष्ण कथा का मंगलचरण करते हुए युवाचार्य संत विवेक मुनि महाराज ने श्रीमद भागवत के प्रथम श्लोक सच्चिदानन्दरुपाय विश्वोत्पत्यादि हेतवे तापत्रय विनाशाय श्रीकृष्णाय वय नुमः गाते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति दैहिक दैविक भौतिक तीनों तापों से मुक्ति दिलाती है. ऐसे मुक्तिदाता भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है।
भगवान श्रीकृष्ण के अवतार का प्रयोजन बताते हुए विवेक मुनि ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की अक्ति है –
परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्
धर्मसंस्थापनार्थ विनाशय संभवामि युगे युगे।।
साधु सज्जन जनों की आसुरी शक्तियों की त्रास से त्राण दिलाने के लिए दृष्ट कर्म करने वाले दुष्टो का नाश करने के लिए श्री हरि हरि युग में अवतार ग्रहण करते हैं।
अन्य अवतार और कृष्णा अवतार
में अंतर यह है कि अन्य सभी अवतार अपने अपने गुणों के साथ अवतार ग्रहण किया भगवान श्री कृष्ण ही एक मात्र पुर्ण अवतार हुआ है ।१६ कला संपन्न है भगवान श्रीकृष्ण वर्तमान देश काल और परिस्थिति मे मानव मात्र के लिए जीवनोपयोगी हो गया है भगवान श्रीकृष्ण का. उपदेश इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार पांडे , ह्र्दय नारायण झा ,कबीर साईं डेंटल हॉस्पिटल के दंत चिकित्सक डॉ इंद्रजीत कुमार , कबीर आश्रम वाराणसी से पधारे संत अशोक दास जी संत करसन मुनि कबीर नाट्य कला के डायरेक्टर ओम बाबू , मनसारा शांति लोक कल्याण केन्द्र के सचिव कारी पांडे , साईं भक्त गोविंद कुमार उपस्थित थे तत्पश्चात
बच्चो द्वारा कृष्ण भजन संस्कृतीक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें राज कुमार सौरव कुमार ,आयुष कुमार सृष्टि कुमारी राज कुमार सौरव कुमार सुशांत सुमन ने भाग लिया भागवत जी की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया




