बाल गृह में बच्चों की बेरहमी से की जाती है पिटाई, सच्चाई सामने आने के बाद हड़कत में प्रशासन, लोगों में आक्रोश!

SHARE:

रिपोर्ट :- धर्मेंद्र कुमार!

बाल गृह में रह रहे बच्चे की पिटाई पर हंगामा
मोतिहारी बाल गृह की असलियत सामने आई है। बाल गृह में रहने वाले बच्चों की देर रात में बेरहमी से पिटाई की जाती है। देर रात में पिटाई इसलिए की जाती है, ताकि बाल गृह में रोने चिल्लाने बच्चों की आवाज से लोग अंजान रहे। जाहिर है कि संचालक के इशारे पर इस तरह की यातना बच्चों को दी जाती है। संयोग ही कहेंगे कि रविवार की देर रात बाल गृह की सच्चाई तब सामने आ गई, जब एक बच्चे की बेरहमी से हो रही पिटाई पर रोने चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग सहित राहगीरों ने मजरा समझने का प्रयास किया। बच्चे की बेतरतीब ढंग हाथ बांधकर पिटाई की धटना को देख इसकी सूचना पुलिस को दिया।सूचना के बाद बाईपास बड़ा बरियारपुर स्थित बहुमंजलि इमारत में अवस्थित बालगिरी पहुँच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। लोगों ने बताया कि किशोर के दोनों हाथों को बांधकर बेतरती ढंग से पिटाई की जा रही थी। इस बीच उपस्थित लोगों ने बाल गृह की व्यवस्था पर उंगली उठाते हुए कहा कि यहां अक्सर रात में बच्चों की पिटाई की जाती है यहां रहने वाले बच्चे सुरक्षित नहीं बल्कि असुरक्षित है। जाहिर है जिस बालगिरी के बलबूते यहां अभिभावक विहीन रहने वाले बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है। जो मानवधिकार का उल्लंघन माना जाएगा। आप इस वीडियो में मौजूद लोगों की बात सुन रहे हैं। कैसे पडोसी लोग इसमें रह रहे बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा रहे है। लोगों की बात जांच का विषय है। ऐसे देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में संज्ञान लेती है या यूं ही मामले को दबा दिया जाता है।
बाइट :—– राहगीर
बाइट :—– बालगिरी अधिकारी कुछ बोलने से भागते।

Join us on:

Leave a Comment