सरकारी विद्यालय भवन निर्माणा में गड़बड़ी का आरोप लगाकर स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगुसराय बखरी नगर परिषद क्षेत्र में संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जयलख बालक में गलत तरीके से भवन निर्माण कार्य को लोगों ने रोक दिया.इस दौरान लोगों में विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया और एचएम के क्रियाकलाप पर जमकर विरुद्ध किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एचएम जानबूझ कर सरकारी राशि का दुरुपयोग करते हुए मनमाने तरीके से भवन निर्माण कार्य कर रहे है, बताया जाता है की विद्यालय परिसर में बने पुराने भवन को तोड़ने के बाद उससे निकले ईट को नए निर्माणधीन भवन में लगाया गया है.यहां तक कि एचएम के निर्देश पर मजदूरों ने लिंटर से नीचे बने दीवाल और पाया पर ही कार्य को शुरू किया है. लोगों ने बताया कि जब इसकी शिकायत एचएम से की गई तो उसने पुराने नही बल्कि नया ईट का प्रयोग किए जाने की बात कही.लेकिन निर्माणधीन भवन से देने से ही सच्चाई का पता लगाया जा सकता है.वही लोगों ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के खाना खाने वाले थाली साफ सफाई नियमित रूप से नही किया जाता है.इसके अलावा विद्यालय में प्रार्थना सही समय पर नहीं होता है. विद्यालय परिसर में लगे चापाकाल से निकलने वाली पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है.जिसके कारण बच्चों में बीमारियों फैलने से कोई रोक नहीं सकता है.पूरे विद्यालय परिसर में साफ सफाई नाम पर कुछ नही है।राहुल कुमार,पंकज कुमार, रामजपो यादव,रामदयाल यादव,भज्जो यादव, शकुंतला देवी,सरिता देवी,गीता देवी, राम कुमार आदि ने बताया कि स्कूल में घटिया किस्म की सामग्री इस्तेमाल होने से बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है.इसकी शिकायत विद्यालय के प्रधानाचार्य को दी लेकिन निर्माण कार्य को बंद करवाया.बताया जाता है की एचएम अपने किसी जान पहचान के रहे अंकित नाम के युवक से भवन निर्माण कार्य करा जा रहा है.मामले में बार-बार आग्रह करने पर भी सामग्री में सुधार नहीं किया जा रहा था.कहा कि कार्य के दौरान गुणवत्ता में सुधार लाने पर ही आगे का कार्य शुरू होगा.इधर स्थानीय वार्ड पार्षद ललन कुमार पोद्दार ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय जयलख बालक में चल रहे नवनिर्मित भवन के निर्माण में भारी अनियमितताएं बरती जा रही है.स्कूल में चल रहे भवन निर्माण मे घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है.भवन निर्माण में उपयोग सामग्री घटिया स्तर की है,इससे भविष्य में बच्चों के लिए घातक साबित हो सकता है.इन निर्मित पार्षद ने अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरभ से मिलकर मामले में एक पत्र दी है.जिसमें पार्षद ने मामले को जांच कर कार्रवाई करने तथा अविलंब भवन निर्माण कार्य को रूकवाने की मांग किया गया है.साथ ही पत्र में पार्षद ने एचएम पर आरोप लगाया कि विद्यालय शिक्षा समिति के बैठक के बिना भवन निर्माण कार्य शुरू किया गया है.इधर विद्यालय के एचएम पूनम कुमारी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद व मनगदंत होना बताया है.उन्होंने बताया कि पुराने भवन का सारा ईट विद्यालय के एक कमरा में रख दिया गया है.सरकार व विभाग के गाइडलाइन के अनुसार भवन का निर्माण की जा रही है.मामुल हो कि शिक्षा विभाग के द्वारा सभी विद्यालय में प्रधानाकक्ष हेतु करीब तीन लाख चालीस हजार रुपए की आवंटन किया गया है.जिससे भवन निर्माण कार्य किया जाना है

Join us on:

Leave a Comment