रिपोर्ट :- पंकज कुमार!
पटना गया रेलखंड के टेहटा रेलवे स्टेशन से उत्तर गया से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन से एक महिला की कटकर दर्दनाक मौत हो गई ।घटना के समय आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर मृत महिला की पहचान करने में जुट गए ।महिला की पहचान मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ताजी चक गांव निवासी संजय यादव के पत्नी ममता देवी के रूप में किया गया है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि गया से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन से उक्त महिला गिरकर कटी है। इसकी सूचना जहानाबाद रेल थाना को दे दी गई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया है। इस बाबत पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि जिस वक्त घटना घटी उस वक्त महिला की पहचान नहीं की जा सकी थी ।महिला के पास एक मोबाइल मिला जिसके आधार पर महिला की पहचान हो पाई है। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों में पटना गया रेलखंड में ट्रेन से कटने वालों की संख्या में लगातार ईजीफा हो रहा है ।जहानाबाद रेल थाना के द्वारा लगातार यात्रियों से अपील किया जा रहा है कि आप किसी भी स्थिति में ट्रेन के डिब्बे के पावदान पर लटक कर यात्रा नहीं करें। बावजूद इसके लोग रेल पुलिस के इस फरमान को दरकिनार करते हुए अपना जान जोखीम में डालकर ट्रेन के डिब्बे के पावदान में लटक कर एवं गेट पर बैठकर यात्रा कर रहे हैं। जिसका नतीजा है कि लगातार ट्रेन से काटने वालों की संख्या में इजाफा हो रही है। फिलहाल पुलिस मृत महिला के परिजनों को सूचना दे दिया है सूचना के बाद भी महिला के परिजनथाना नहीं पहुंचे हैं।
बाइट प्रत्यक्षदर्शी।
वाइट पुलिस अधिकारी।




