शिक्षक पर लगा छेड़खानी का आरोप, ग्रामीणों ने जमकर पीटा!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

लोकेशन-जमुई

3-09-2023

जमुई जिला में प्राथमिक विद्यालय दुधेनिया के प्रधानध्यापक के ऊपर लगा लड़की के साथ छेड़खानी का आरोप यूं तो विद्यालय को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है लेकिन अक्सर विद्यालय में ऐसी घिनौनी हरकत देखने को मिलती रहती है

जमुई जिला के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत रजौन पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय दुधेनिया के शिक्षक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया। घटना शनिवार अपराहन की है जब पूर्व में लगे आरोपों को लेकर ग्रामीणों की पंचायत लगी , उक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक पर विद्यालय की रसोइया की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया था, रसोईया सहित ग्रामीणों द्वारा दिए गए बयान की आधार पर कुछ दिन पूर्व जब मध्याह्न भोजन कार्य के लिए रसोईया विद्यालय नहीं पहुंची तब प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्ञान देव यादव ने रसोईया के एवज में पुत्री को विद्यालय भेजने की बात कही, विद्यालय में छुट्टी के बाद आवश्यक कार्य का बहाना बना आरोपी द्वारा महिला की पुत्री को गलत नीयत से रोक उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया गया। पीड़िता द्वारा शोर- शराबा करने पर आसपास इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने मामले को किसी तरह समझा बुझा शांत कराया, अगले दिन विद्यालय खुलने पर रसोईया पीड़िता के साथ विद्यालय पहुंच अपने साथ हुए व्यवहार की शिकायत करने लगी जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच हो हल्ला सुन ग्रामीण सहित जनप्रतिनिधियों की भीड़ इकट्ठी हो गई। उपस्थित ग्रामीणों ने मामले पर पंचायत बैठा मामले का निपटारा करने का प्रयास किया। शनिवार को विद्यालय अवधि के बाद उक्त मामले को ले पंचायत प्रारंभ हुई जिसमें मामला निपटारे तक न पहुंच उग्र रूप ले लिया , प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्ञान देव यादव के साथ जबरन मारपीट की गई। घटनाक्रम में उक्त शिक्षक को काफी छोटे आई जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो में चल रहा। मामले की सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तक पहुंचने के पश्चात उन्होंने पूरी जानकारी न होने को ले कुछ भी स्पष्ट कहने से इनकार कर दिया, साथ ही मामले की छानबीन करने के पश्चात दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्ञानदेव यादव ने उपरोक्त घटनाक्रम पर बताया कि ग्रामीण और रसोईया की मिली भगत के कारण जबरन फसाने का प्रयास किया जा रहा।
प्रधानाध्यापक के द्वारा ग्रामीण मोहन यादव,रसोईया गीता देवी, समरी देवी पर और कुछ ग्रामीणों पर ₹500000 मांगने का आरोप लगाया है हम नही दे सके इसीलिए मेरे ऊपर षड्यंत्र रच कर छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं

बाइट –पीड़ित लड़की की मां

बाइट –स्कूल सचिव

बाइट -आरोपी हेडमास्टर

Join us on:

Leave a Comment