प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बिहार से सत्ता जाने का दर्द वक्त छलका जब गांधी स्टेडियम के जीणोद्धार शिलान्यास समारोह में गिरिराज सिंह के भाषण देने से पहले ही डीएम और एसडीओ सभा छोड़ कर चले गए। दरअसल गांधी स्टेडियम का जीर्णोद्धार बरौनी रिफाइनरी के द्वारा 2 करोड़ 40 लाख से किया जाना है इसको लेकर आज शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया था इस समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बरौनी रिफाइनरी के अधिकारी और जिला प्रशासन से डीएम और एसडीओ सभा में मौजूद थे लेकिन डीएम अपना भाषण देने के बाद वीसी की बात कह कर चले गए और एसडीओ बिना बताए ही सभा स्थल से चले गए। समारोह को संबोधित करने जब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह उठे और इस दौरान एसडीओ, डीएम को खोजें तो दोनों मंच से और सभा स्थल से गायब थे। इस दौरान मंच से ही केंद्रीय मंत्री ने अपना दर्द बोलते हुए कहा कि में कोई सरकारी दल का केंद्रीय मंत्री तो हूं नहीं, डीएम कह के चले गए कि मेरा एक भीसी है दुख होता है कि सत्ता किसी का हो एक प्रोटेकॉलिक होता है डीएम तो कहके गए एसडीओ तो बिना बताए चले गए क्योंकि वह किसी के खास आदमी होंगे। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि गांधी स्टेडियम यहां के खिलाड़ियों और आम लोगों का हृदयस्थली है कई सालों से स्टेडियम में जर्जर पड़ा है बरौनी रिफाइनरी ने दो करोड़ 40 लाख की लागत से निर्माण किया जाएगा, यहां हर सुविधा होगी जो स्टेडियम में होना चाहिए है। इसके साथ ही मेरी एक और मांग है जिस जिले में मिनरल होता है उसे जिले में डीएम के अंदर डेवलपमेंट फंड होता है। रिफायनरी में मोदी जी डंपिंग यार्ड नहीं होगा, पेट्रो केमिकल की स्थापना हो रही है बरौनी रिफायनरी से बिहार सरकार को 9000 करोड़ टैक्स मिल रहा है। बिहार सरकार को 25 परसेंट बेगूसराय के विकास के लिए टैक्स की राशि से देनी चाहिए।
बाईट- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री





