रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना पुलिस नागरिको सुरक्षा प्रदान करने के लिए कई तरह की मुहिम चला रखी है, जहां एक तरफ पटना पुलिस थानों में लोगों की समस्या को सुनती है महिलाओं के लिए अलग महिला हेल्पलाइन बनाया गया है ,डायल 112 से भी कई प्रकार की सुविधा मिल रही है, वहीं अब हर थाना क्षेत्र में टी ओ पी (टाउन आउट पोस्ट)भी स्थापित किया जा रहे हैं, किसके द्वारा अब स्थानीय लोगों की समस्याओं को कम करने के लिए यहां पर पुलिस बल तैनात रहेंगे, यहां पर जो छोटी-मोटी घरेलू समस्याएं हैं जैसे पासपोर्ट या किसी तरह की प्रशासनिक वेरिफिकेशन के कागजात को जांच करना तो इस जगह पर वह जांच करवाया जा सकता है ,वहीं यहां पर स्थापित पुलिस अधिकारी घर-घर जाकर भी लोगों की समस्याओं को सुनेंगे तथा हर घर में रहने वाले किराएदार या उससे संबंधित लोगों की जानकारी लेंगे कि कहीं वह असामाजिक तत्व तो नहीं है, किसी तरह की शिकायत होने पर अगर थाना घर से दूर होता है तो इस नए पीओपी में आकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं,
बाइट -वैभव शर्मा एसपी पटना




