वन नेशन वन इलेक्शन की जगह पहले वन नेशन वन इनकम करें प्रधानमंत्री -तेजस्वी!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

मुंबई में विपक्षी दलों की बैठक समाप्त होने के बाद पटना पहुंचने पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बयान दिया और कहा बैठक हुई कमेटी का गठन किया गया जो भी सदस्य हैं कमेटी के , जो भी चुनाव लड़ने की तैयारी होती है वो तय की जाएगी। जब चुनाव लड़ा जाएगा तो कौन कहां से लड़ेगा यह सारी बातें आगे जाकर तय होगी । वही वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा की पहले मोदी जी को सजेस्ट करना चाहते है हम की वन नेशन वन इनकम कर दे पहले ताकि सब लोग का एक समान इनकम हो ,बेकार की बात कर रहे है वन नेशन वन इलेक्शन की। तेजस्वी ने कहा अभी ये लोग कह रहे है की वन नेशन वन इलेक्शन और बाद में कहेंगे केवल केंद्र का चुनाव हो राज्य का खत्म कर देंगे फिर बाद ने बोलेंगे वन नेशन वन लीडर ,वन नेशन वन पार्टी , वन नेशन वन लैंग्वेज,वन नेशन वन रिलिजन ,ये सब बेकार की बाते है।

बाइट: तेजस्वी यादव, डिप्टी सीएम, बिहार

Join us on:

Leave a Comment