रिपोर्ट – निभाष मोदी
पीरपैंती की नीलम देवी हत्याकांड के आरोपी शकील मियां के जेल से बाहर निकलते ही उसके परिवार वालों को दिया नरसंहार की धमकी
भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के छोटी दिलौरी निवासी नीलम यादव की 3 दिसंबर 2022 को सरे बाजार स्तन सहित पुरे शरीर को काट कर फेंकने वाला आरोपित शकील मियां के जेल से छूटते ही नीलम यादव के परिवार को नरसंहार की धमकी दे डाली है । बेरहमी से मार डाली गई नीलम के पति अशोक यादव और उसके तीन बच्चों को धमकी दिया गया है जिसको लेकर नीलम के परिवार में एक बार फिर से दहशत का माहौल बन गया है। उन्हे डर है की शकील मियां और उनके झारखंड के राजमहल सुंदरपहाडी इलाके में सरण लिए साथी बदमाश उनकी भी हत्या ना कर दे , वहीं एसएम कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही नीलम यादव की बेटी नीतू कुमारी शकील मियां के जेल के निकलने से भयभीत हो गई है , वह अपनी पढ़ाई लिखाई छोड़ कर अपने दो भाई कुंदन और चंदन के साथ अपने ही घर में कैद हो गई है ।
वही नीलम देवी की बेटी नीतू कुमारी ने बताई की जब हम लोग अपने घर से बाजार की ओर जाते हैं तभी हम लोगों को रास्ते में रोक कर बद्दी बद्दी गालियां देने लगते हैं साथ ही नीतू ने बताया कि एक दिन शकील मियां के बेटे और भांजा ने मुझे अकेला पाकर मेरे ऊपर पत्थर फेंकने लगा और गंदी गंदी कॉमेंट भी करने लगा हम लोग काफी भयभीत हैं अपने ही घरों में कैद हो गए हैं ना ही खाने पीने के राशन लाने के लिए बाजार जा सकते हैं और ना ही पढ़ाई करने के लिए स्कूल कॉलेज जा सकते हैं मेरी मां के देहांत के बाद कई नेता आए लेकिन उसके बाद कुछ नहीं हो सका हमें वह नेताओं पर भरोसा है अगर वह कुछ करते हैं तो शायद हम लोगों की जान बच सकेंगे और हम लोग अपना जीवन ढंग से बिता पाएंगे ऐसे जगन अपराध करने वाले लोगों को समाज में नहीं जेल में रहने की जरूरत है हमें उम्मीद है राजनेता और पुलिस प्रशासन मेरे बात पर विचार जरूर करेगी ।
वहीं नीतू का भाई जो कुछ दिन पहले फौज में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहता था अब वह भी अपराधी शकील के डर से घर में कैद हो गया है , पिता अशोक यादव किसी तरह दूध लेने अपने बसा पर जाता आता है अशोक यादव के पूत्र ने बताया कि पुलिस बदमासो के तरफ से अनाधिकृत रूप से पहाड़ की तलहटी में बने बासा में ठिकाना बनाए हुए है । तत्कालीन सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने वहां पुलिस शिविर खोलने की बात कही थी । बदमाशो का बासा भी पुलिस ने हटा दिया था लेकिन फिर से सबकुछ पहले जैसा ही हो गया है। बदमाशो की आवाजाही शुरू हो गई है । पुलिस को धमकी दिए जाने की जानकारी दिए जाने के बाद अब तक कोई कार्यवाही नही हुई है
हालांकि पीरपैंती अंचल इंस्पेक्टर लाल बहादुर ने मामले की जानकारी पर त्वरित कार्यवाही की बात कही है । छोटी दिलौरी और पहाड़ की तलहटी जाकर वह खुद हालत का जायजा लेंगे अंचल इंस्पेक्टर ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की बात कही है
बाइट–अशोक यादव की बेटी नीतू कुमारी




