पंकज कुमार जहानाबाद।
टाउन हॉल जहानाबाद में भाकपा माले जहानाबाद लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ.जिसमें जहानाबाद लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अथिति के रूप में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दिपंकर भट्टाचार्या ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा सरकार जनता को चुनौती दे रही है की हिम्मत है तो इंडिया गठबंधन हमको हरा कर दिखाए, हमे ये चुनौती स्वीकार है. मोदी सरकार की गरीब और संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ हमने 11 वे महाअधिवेशन में विपक्षी दलों के नेताओं को बुलाया था जिसका परिणाम आज इंडिया एलायंसके रुप मे दिख रहा है.भाजपा को हराने के लिए भाकपा माले इंडिया के साथ मजबूती से खड़ा है।भाकपा माले विपक्षी एकता को ताकत देने बाली पार्टी है।भाजपा चुनाव आयोग के स्वायतता की गारेंटी के खिलाफ एक बिल लाई है जो संविधान और लोकतंत्र विरोधी है।उन्होंने कहा की देश में संविधान और लोकतंत्र खत्म हो रहा है,दिल्ली में चुनी हुई सरकार का पावर छीनकर मोदी सरकार उपराज्यपाल को देना चाह रही है,अगर चुनी हुई सरकार का पावर राज्यपाल और उपराज्यपाल को दिया जा रहा है तो फिर चुनी हुई सरकार का औचित्य ही क्या रह जायेगा .. बाबा साहब ने मनुस्मृति को जलाकर संविधान की रचना की जिसे भाजपा सरकार अंग्रेजो की बनाई संविधान कह कर बदलना चाहती है,किसानों और नौजवानों की गोलबंदी से घबराई भाजपा सरकार स्वतंत्रा आंदोलन से प्राप्त संविधानिक अधिकारों से बेधकल करने के लिए संविधान में बदलाव लाना चाहती है।जहानाबाद में शहादतो की लंबी सूची रही है।सामंतवाद विरोधी निर्णायक लड़ाई 70 के दशक से जहानाबाद की पहचान रही है।भाजपा के राज में नफरत की जो बीज बोई गई है उसका नतीजा मुज्झपर नगर के नेहा पब्लिक स्कूल में दिख रही है। तो दूसरी तरफ भाजपा राज में कमरतोड़ महंगाई के बदौलत 200 रुपए पार टमाटर की कीमत चली गई… सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य राजाराम सिंह ने कहा की 24 अगस्त को ट्रेड यूनियन का दिल्ली में संयुक्त सम्मेलन में श्रम कानून में बदलाव लाने बाली मोदी सरकार को सता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया. हिंदुस्तान में अब तक के सबसे क्रूर सरकार जनता की गाढ़ी कमाई से बने सार्वजनिक संस्थानों को मोदी सरकार कॉरपोरेट को सौंपने में लगी है।
सभा में उपस्थित घोसी विधायक रामबली सिंह यादव ने कहा की भाजपा भगाओ देश बचाओ लोकतंत्र बचाओ भाजपा भगाओ का नारा हमारी पार्टी पहले से ही देती आ रही है, भाजपा के मंसूबे को हमारी पार्टी ने सबसे पहले पहचानी थी, जिसका असर आज पूरा देश महसूस कर रहा है.. अरवल विधायक और राज्य कमिटी सदस्य महानंद ने कहा की
भाजपा आजादी लोकतंत्र और तमाम लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करने में लगी है भापका माले गरीवो के बोट देने के अधिकार की लड़ाई संविधान के बदौलत हासिल किया है जिसे भाजपा सरकार आज बदल देना चाहती है भाजपा आज अपना रूप बदल कर गरीब नौजवानों को मुस्लिम के खिलाफ तलवार धरा रही है, सम्मेलन को राज्य कमिटी सदस्य सह एआईपीएफ के प्रभारी कमलेश शर्मा ने कहा की चुना वर्ग युद्ध है, हमारे पास करने के लिए समय बहुत कम है, ब्रह्मेश्वर के बरशी पर बेगुशराय के भाजपा सांसद ने गांधी से तुलना किया था,क्या भाजपा ही रणवीर सेना है? बाथे बथानी मियापुर नरसंघर के दोषी को सजा मिली? इस लिए किसी भी सूरत में भाजपा को नही जितने देंगे.. कुशवाहा पासवान मांझी धारी टाइटल के नेता आज भाजपा के साथ खड़ी है दलित गरीब गुरबे लोग ऐसे लोगो को सबक सिखाने के लिए त्यार खड़ी है..कार्यकर्ता सम्मलेन का संचालन जिला सचिव रामाधार सिंह ने किया,। सम्मेलन में गया जिला सचिव निरंजन पासवान, अरवल जिला सचिव जितेंद्र यादव, जिला कमिटी सदस्य रेणु जी, कुंती जी, सभी प्रखंड के सचिव सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।।




