रिपोर्ट:—अमित कुमार!
नेपाल में लगातार हो रही बारिश से उत्तर बिहार में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। सोमवार सुबह नेपाल में कोसी डैम के 56 गेट खोले गए हैं। जिससे 44 सालों बाद सबसे ज्यादा 4लाख 62 हजार 710 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। इससे सुपौल के 120 गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गई हैं। मधुबनी और बगहा में हालात बिगड़ गई है। प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने पूरे उत्तर बिहार के लिए टॉल फ्री नंबर 1800-3456-145 जारी किया है। राज्य में बन रहे बाढ़ के हालात को लेकर जल संसाधन मंत्री संजय झा ने अलर्ट जारी किया है। इंजीनियर्स और जल संसाधन विभाग के साथ प्रशासन की टीम को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। इधर, बगहा में वाल्मीकि नगर बराज के भी 36 गेट खोले गए हैं। आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। मधुबनी में भी कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कोसी का पानी आसपास के इलाकों में घुसना शुरू हो चुका है। जिसको लेकर संजय झा ने कहा कि अभी हालात काबू पर हैं अभी 2008 वाली परिस्थिति नहीं बनी है सरकार की नजर बाढ़ प्रभावित इलाकों पर पूरी तरह से बनी हुई है।
बाइट:-संजय झा जल संसाधन मंत्री बिहार




