रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
वैशाली। हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के नवीन सिनेमा निकट लिक्छवीनगर गली में बैंक में पैसा जमा करने जा रहे एक व्यवसाय से बदमाशों ने हथियार के बल पर 15 लाख़ 81 हजार 400 लाख रुपए लूट लिया और दहशत फैलाने को लेकर एक राउंड फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया। फायरिंग होते हैं क्षेत्र में अपराध अफरा तफरी माहौल बन गया। घटना की जानकारी व्यवसाय ने नगर थाने के पुलिस अधिकारी से दिया है। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
पीड़ित व्यवसायिक सदर थाना क्षेत्र के पानापुर लांगा निवासी अनिल कुमार सिंह बताएं गए है जो की हाजीपुर बाग दुल्हन स्थित अपने दुकान से दुकानदारी का रूपया स्कूटी पर सवार होकर अपने स्टाप शंभू कुमार के साथ रूपया बैंक में जमा करने जा रहा था इस दौरान पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पीछे से आया और अनिल कुमार सिंह को ओवर टेक कर रोक दिया और पिस्टल के बल पूर्वक रूपया से भरा बैंग लूट लिया और पीछे की ओर भागते हुए दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग कर भाग गया। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी है।
व्यवसायिक कुमार ने बताया कि वह अपने प्रतिष्ठान पर से पैसा जमा करने बैंक जा रहे थे इसी दौरान गली में बाइक सवार तीन बदमाशों ने करीब 15 लख रुपए लूट लिया। घटना की सूचना पर पहुंचे नगर थाना अध्यक्ष अश्मित कुमार सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश समेत अन्य पुलिस बल मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। आस पास से लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगालाने में पुलिस लगी है।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
इस संबंध में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि व्यवसायिक अपने दुकान से 15 लाख़ के करीब रूपया लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था तभी बाईक सवार होकर आए तीन अपराधियो ने पिस्टल के बल पूर्वक लूट कर भाग गया है। अपराधी ने एक फायरिंग भी की हैं।




