रिपोर्ट : – अमित कुमार
राजधानी पटना में हो रही बरसात से डूबा इलाका, चचरी पूल के सहारे करते है आना जाना कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
यह है राजधानी पटना का हाल जहाँ घनी आवादी के बिच लोग अपने जान को जोखिम मे डाल कर चचरी पुल के सहारे करते है आवा जाहि
ज़ब राजधानी का यह हाल है तों पुरे बिहार का क्या हाल होगा इसी से आप समझ सकते है
राजधानी पटना में रुक रुक कर हो रही बारिश से जहां पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। वही लोग चचरी पूल के सहारे आवागमन करने को मजबूर है। पटना सिटी के महेंदीगंज स्थित विरूवाचक इलाके में बरसात का पानी जमने से लोगो की परेशानी बढ़ गई है। इस इलाके में करीब 100 घर है। जिनके बच्चे पढ़ने के लिए चचरी पूल के सहारे आते जाते है। वही तबीयत खराब होने पर भी आवाजाही करने में लोगो को परेशानी होती है। यहाँ तक चचरी पूल के सहारे आवागमन करने में लोगो को हमेशा डर बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के मौषम में चचरी पूल का ही सहारा लेते है और ज्यादा बरसात हुआ तो चचरी पूल भी डूब जाता है जिसके कारण आवागमन ढप हो जाता है।
बाइट:- शिवजी महतो, स्थानीय।
बाइट : – स्थानीय
बाइट : – महिला
बाइट : – बच्चा




