नये ट्रैफिक नियम से परेशान लोगों ने नीतीश कुमार की तस्वीर लेकर मोटरसाइकिल का ही कर दिया दाह संस्कार!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

पटना में e-challan से काफी लोग परेशान है ,जिस तरह से 1 दिन में एक ही वाहन के तीन तीन बार चालान काटा जा रहा है, इसको लेकर लोगों में नाराजगी है इसका विरोध करते हुए बीजेपी के नेता कृष्ण कल्लू ने आज पटना के बांस घाट पर नीतीश कुमार की तस्वीर लेकर मोटरसाइकिल का ही दाह संस्कार कर दिया, कृष्ण कल्लू ने कहा कि “पटना के बांस घाट पर डेथ बॉडी जलाए जाते हैं लेकिन आज बिहार सरकार का यह जो सिस्टम है जो लोगों को परेशान कर रहा है इसको लेकर मोटरसाइकिल का दाह संस्कार कर दिया है , उन्होंने मांग की है कि इस तरह के नियम को बदला जाए जिसमें एक ही दिन में कई बार चालान काटे जा रहे हैं ,उनकी बात नहीं मानी गई तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा,,

बाइट -कृष्ण कुमार कल्लू,बीजेपी नेता

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें