जब ममता बनर्जी ने कहाहमारा फेवरेट राहुल गांधी

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

प्रेस कांफ्रेंस में बोली-क्या INDIA को चुनौती दे सकता हैं NDA?

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने विपक्षी नेताओं की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनडीए पर निशाना साधा।इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए कहा-हमारा फेवरेट राहुल गांधी। उन्होंने कहा कि देश के लोगों की जिंदगी खतरे में है, चाहे वह दलित हो, मुस्लिम हो, हिंदू हो या सिख हो। चाहे मणिपुर हो, अरुणाचल हो, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बंगाल या महाराष्ट्र हो सरकार का एक ही काम है सरकार बेचना और सरकार खरीदना। ममता बनर्जी ने एनडीए को चैलेंज करते हुए कहा-NDA या बीजेपी क्या INDIA को चुनौती दे सकते हैं? हमें अपने देश से प्यार है हम सच्चे देशभक्त हैं। 2024 के चुनावों के लिए विपक्षी गठबंधन को INDIA नाम दिया गया है, जोकि युवाओं, छात्रों, महिलाओं, किसानों समेत सभी के लिए है।

देश को बचाना है तो बीजेपी को हराना होगा
बीजेपी पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा कि भारत को आपदा से बचाना जनता का काम है। आप लोगों को काम है देश के लोगों को बचाना। देश को बचाना है तो बीजेपी को हराना होगा, जो देश बेचने का काम कर रहा है। लोकतंत्र को खरीदने का काम कर रहा है। इसलिए आज एजेंसी को काम नहीं करने दिया जाता है। विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें