नालंदा में दिव्यांग की गोली मार कर हत्या, मौके पर ही मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!

नालंदा -मंगलवार को नूरसराय स्थानीय बाजार के हिलसा रोड चौराहा पर दिनदहाड़े एक करीब 42 वर्षीय विकलांग अधेड़ को गोली मारकर हत्या कर दिया। अपराधियों ने अधेड़ को छाती में अंधाधुन दो गोली मार दिया। अपराधियों ने गोली मारने के बाद हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया।गोलियों की तड़तड़ाहट से नूरसराय बाजार में अफरा तफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुन हिलसा रोड चौराहा के सभी दुकानें एकाएक बंद हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नुरसराय थाना पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान थरथरी थाना क्षेत्र के अतबलचक निवासी विनेश्वर गोप के 42 वर्षीय विकलांग पुत्र राजीव गोप के रूप में किया गया। इस घटना को लेकर सदर डीएसपी डॉक्टर शिब्ली नोमानिबने बताया कि मामले की अनुसंधान किया जा रहा है।प्रथम दृष्टया से पता चलता है कि पूर्व की रंजिश को लेकर घटना का अंजाम दिया गया है। किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जायेगा।

बाइट।मृतक के रिश्तेदार
बाइट।डॉक्टर शिब्ली नोमानी डीएसपी सदर

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें