नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत मामले में छह लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह प्राथमिकी मृतका आशा देवी के भाई अनिल ने दर्ज करायी है। अनिल ने दहेज के लिए बहन की हत्या करने के मामले में ससुराल के छह लोगों के उपर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिन लोगों दहेज हत्याकांड की प्राथमिकी दर्ज हुई उसमें मृतका की सास आशा देवी, ससुर नवरत्न राम, पति सुचित कुमार, ननद आरती कुमारी, भसूर रणजीत राम व उसकी पत्नी का नाम शामिल हैं। पुलिस ने इन लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। विदित हो कि दो माह पूर्व ससुराल आयी नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया। यह घटना कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र की थी। नुआंव बाजार में दो माह पूर्व हुई शादी के बाद दहेज को लेकर एक नवविवाहिता की हत्या करने का आरोप मायकेवाले ने लगाया है। मृतका नुआंव गांव के नवरत्न लाल राम के बेटे सुजीत कुमार व बरुणा गांव के अनिल के बहन आशा कुमारी के साथ हुई थी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें