कल एनडीए की बैठक में जुटेंगे 38 दलों के नेता, जेपी नड्डा का दावा

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

यूपीए है भानुमती का जोड़ा, कहीं का पत्थर कहीं का रोड़ा। न नेता है, न नीति.. ये घोटालेबाजों का टोला
बीजेपी अध्यक्ष

नई दिल्ली : 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से ही सभी मुख्य पार्टियां तैयारी में जुटी गई हैं। जहां विपक्षी पार्टियां बीजेपी के खिलाफ चुनावी मैदान में एकजुट होकर उतरने के मकसद से पूरे देश में महागठबंधन बनाने में लगी हुई हैं तो वहीं बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का कुनबा भी बढ़ता जा रहा है। इसी बीच कल मंगलवार (18 जुलाई) का दिन देश की राजनीति के लिए बेहद अहम रहने वाला है। इस दिन दिल्ली में जहां एनडीए की बैठक बुलाई गई है तो बेंगलुरु में विपक्षी दलों की भी दूसरी बैठक होने वाली है। एनडीए की मीटिंग को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया है कि कल बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की बैठक है। जिसमें 38 पार्टियां जुटेंगी। पिछले 9 सालों में एनडीए का जो डेवलमेंट का एजेंडा है, जो स्कीम्स हैं, जो नीतियां हैं, जो मोदी जी के नेतृत्व में चल रही हैं, इसमें एनडीए के सभी दलों ने रूचि दिखाई है। एनडीए के प्रति उत्साह के साथ पार्टियां आ रही हैं। विपक्ष की बैठक पर तंज कसते हुए नड्डा ने कहा कि हमारा गठबंधन सत्ता के लिए नहीं, सेवा के लिए है। जहां तक यूपीए की बात है तो ये भानुमती का जोड़ा है। कहीं का पत्थर तो कहीं का रोड़ा है। इनके पास न नेता है, न नीति है। ये घोटालेबाजों का टोला है। मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हमने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत 28 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए हैं। हमने लगभग 4-5 लाख करोड़ रुपये की लीकेज को बंद कर दिया है। इसके अलावा, डिजिटल उपकरणों का उपयोग बढ़ा है, जिससे पारदर्शिता आई है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें