आरा/आशुतोष पाण्डेय
आरा/भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 37 वी पुण्यतिथि को लेकर आरा के चंदवा गांव में काफी चहल-पहल दिखाई दी, बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि में शामिल होने बिहार के महामहिम राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर समारोह में शामिल होने के लिए उनके पैतृक गांव चंदवा पहुंचे, सबसे पहले राज्यपाल ने बाबू जगजीवन राम और उनकी पत्नी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया ,और उसके बाद उनके पैतृक गांव चंदवा पहुंचे जहां सबसे पहले उनके समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि देकर नमन किया, इस दौरान जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी, जबकि समारोह स्थल पर जिले के जिलाधिकारी भोजपुर एसपी भोजपुर सहित कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि को लेकर उनकी पुत्री और भारत सरकार की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार भी अपने पैतृक गांव चंदवा पहुंची थी बाबूजी के पुण्यतिथि में शामिल होने के लिए कांग्रेस के कई वरीय नेता भी उनके गांव चंदवा पहुंचे पुण्यतिथि को लेकर चंदवा गांव में एक समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें बिहार के महामहिम राज्यपाल राजेंद्र और लेकर भी शामिल हुए….





