राजनीति का कटोरा लिये घूम रहे विजय सिन्हा की हैसियत लालू पर टिप्पणी की नहीं – मंत्री चंद्रशेखर

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा विशुद्ध रूप से खुद ही राजनीति का कटोरा लेकर घूम रहे हैं वह लालू प्रसाद यादव पर टिप्पणी करने लायक नहीं है,
वही अरविंद केजरीवाल का अध्यादेश के मामले पर कहा कि” इस पर महा गठबंधन विचार करेगी”अगली बैठक में भी सभी लोग आएंगे, बीजेपी वाले लोग सब घबराहट में हैं,
वहीं शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह ने शिक्षकों के प्रदर्शन पर कहा कि” यह शिक्षकों के लिए ठीक नहीं है, शिक्षक नियमावली जो बनी है वह राज्य हित में है, शिक्षकों को वही परीक्षा देनी है जो पढ़ाना है, इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं, बिहार शिक्षा के लिए जाना जाता है विश्व स्तर पर बिहार की पहचान बने, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है,
बाइट- शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह

Join us on:

Leave a Comment