आरा/आशुतोष पाण्डेय
नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी में समायोजन को लेकर आरा पहुंचा शिक्षा- शिक्षक जागरण अभियान रथ, मानसुन सत्र में बिहार विधानसभा का होगा घेराव, नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलने तक लड़ाई अनवरत जारी रहेगी। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पु के नेतृत्व में शिक्षा- शिक्षक जागरण अभियान रथ आरा पहुंचा। स्थानीय शिक्षकों ने संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु के नेतृत्व में भब्य स्वागत किया गया। अभियान रथ का भोजपुर में स्वागत करते हुए रेड क्रॉस भवन, आरा में सभा की गई। अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु एवं संचालन प्रधान सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पु सहित सभी शिक्षक नेताओं ने डाक्टर भीमराव अंबेडकर, जयप्रकाश नारायण एवं वीर कुंवर सिंह की मूर्ति पर माल्यापर्ण की। शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पु ने कहा कि अधिकार यात्रा का शुभारंभ 21 जुन से शिक्षा मंत्री के गृह जिला मधेपुरा से किया गया है। अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 बिहार की मुख्यधारा शिक्षा को बर्बाद करने के उद्देश्य से लाई गई है। इस नियमावली को लागु होने के पश्चात एक ही विद्यालय में तीन तरह के शिक्षक शिक्षण कार्य करते नजर आएंगे। जिससे शिक्षा ब्यवस्था में विषमता आएंगी। बच्चों के शिक्षा पर इसका ब्यापक दुष्प्रभाव पडे़गा। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शंभु यादव ने कहा कि बिहार सरकार ने शिक्षकों से वादाखिलाफी का काम किया है। महागठबंधन के नेता सुबे के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने विगत विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी घोषणापत्र में शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा समान काम- समान वेतन एवं पुरानी पेंशन लागु करने का वादा किया गया था। परंतु सत्ता में आने के बाद सरकार ने शिक्षकों के साथ धोखा दिया है।सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पडेगा। मधुबनी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार कामत ने कहा कि रथ यात्रा के दौरान सभी जिलों के संघीय प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों को गोलबंद कर बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में विधानमंडल एवं विधायकों का घेराव करने की राजब्यापी आन्दोलन की तैयारी की जाएगी। ताकि विधानसभा सत्र के दौरान पटना के आन्दोलन में सूबे के सभी नियोजित शिक्षक जूट सके। प्रदेश कोषाध्यक्ष सह् उपाध्यक्ष अनवार करीम ने कहा कि सरकार बीपीएससी से शिक्षक बहाली के नाम पर आम जनता को भ्रमित कर शिक्षकों के प्रति द्वेष फैला रही है। संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु ने कहा कि बीपीएससी की परीक्षा में सफल एवं असफल दोनों तरह के शिक्षक जब विद्यालयों में बच्चों को पढाएंगे ही तो उस परीक्षा का औचित्य क्या है। मानसुन सत्र में हो रहे विधानसभा घेराव में हजारों शिक्षक आरा से कुच कर पटना को पाटने का काम करेंगे। मंटु ने कहा कि सरकार अपने वादे को पुरा करे तथा 2003- 2023 तक नियुक्त सभी शिक्षकों को राज्य कर्मी में समायोजित कर समान काम- समान वेतन एवं समान सेवा- शर्त लागू करें। कार्यक्रम में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के शौकत अली अपने सैकड़ों शिक्षकों के साथ संघ से इस्तीफा देकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की सदस्यता ग्रहण की।
बाईट/-पंकज कुमार मंटू(नेता शिकछक संघ)




