29 जून को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ किया बैठक

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शासन एवं प्रशासन को दीया निर्देश

शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार की अध्यक्षता में आगामी ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व में विधि व्यवस्था संधारण हेतु बैठक आयोजित की। जिसमें सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष सम्मिलित हुए। उक्त बैठक में निम्नांकित बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में बकरीद का त्यौहार 29 जून को मनाए जाने की संभावना है। इस दिन सुबह मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों एवं ईदगाहों में जाकर नमाज अदा करते हैं। बैठक में बताया गया कि बकरीद पर्व के अवसर पर सजग एवं सचेष्ट रहकर सतत निगरानी रखते हुए शांति एवं विधि व्यवस्था का संधारण किया जाना अपेक्षित है। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया ताकि आपत्तिजनक पोस्ट के कारण किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचे बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ व मोहनिया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ व मोहनिया को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत बकरीद पर्व के अवसर पर संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थलों को चिन्हित करते हुए तत्संबंधी प्रतिवेदन जिला गोपनीय शाखा को ससमय उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। जिससे चिन्हित स्थलों पर दंडाधिकारी, पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति ससमय की जा सके।
बैठक में बताया गया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना अध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत शांति समिति की बैठक अनिवार्य रूप से कर ले और बैठक में क्षेत्र के मौलवी, पुजारी, मीडिया कर्मी इत्यादि लोंगो को भी आमंत्रित करें। शांति समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों के अनुरूप रणनीति तैयार कर ले ,जिससे त्यौहार को शांतिपूर्ण वातावरण में सौहार्द के साथ मनाया जा सके। बैठक में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ व मोहनिया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ व मोहनिया को निरोधात्मक कार्रवाई करने एवं अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत फ्लैग मार्च अनिवार्य रूप से करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में बकरीद पर्व के अवसर पर अनवरत विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल ,भभुआ को निर्देशित किया गया। बैठक में कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी मोहनिया एवं भभुआ शहर तथा वैसे सभी प्रखंडों में अधिष्ठापित पेयजल आपूर्ति प्रतिष्ठानों जलमीनारों की स्वच्छता एवं परिचालन की अनवरत व्यवस्था अपने स्तर से करेंगे एवं खराब चापाकलो की मरम्मती इस त्यौहार के पूर्व करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में बकरीद पर्व के अवसर पर भभुआ थाना एवं मोहनिया थाना पर अग्निशाम की व्यवस्था अग्निशमन पदाधिकारी भभुआ एवं मोहनिया द्वारा की जाएगी ताकि आकस्मिता पड़ने पर अग्निशाम वाहन का उपयोग किया जा सके।
बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद भभुआ, नगर पंचायत मोहनिया, रामगढ़, कुदरा, हाटा को निर्देश दिया गया है कि बकरीद पर्व के अवसर पर शहर की साफ सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही भभुआ व मोहनिया शहर में जगह-जगह पर निर्मित शौचालय की सफाई करा कर आम जनता के लिए खोल देंगे तथा सतत अनुश्रवण करने हेतु भ्रमण करते हुए 24 घंटे स्वच्छता सुनिश्चित कराएंगे। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी, थाना अध्यक्ष अपने क्षेत्र अंतर्गत सतत भ्रमणशील रहते हुए विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ व मोहनिया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ व मोहनिया अपने क्षेत्र अंतर्गत विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। बैठक में उप विकास आयुक्त,अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ एवं मोहनिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ व मोहनिया, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना अध्यक्ष इत्यादि लोग मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment