बरौनी-यशवंतपुर-बरौनी स्पेशल एवं
बरौनी-उधना-बरौनी स्पेशल ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

02 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों

05215/05216 बरौनी-यशवंतपुर-बरौनी स्पेशल एवं
09034/09033 बरौनी-उधना-बरौनी स्पेशल

का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाया हाजीपुर-पाटलिपुत्र किया जायेगा

हाजीपुर- 24.06.2023

02 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन मोकामा-पटना-आरा के बजाए परिवर्तित मार्ग हाजीपुर-पाटलिपुत्र-आरा के रास्ते किया जायेगा जिनका विवरण निम्नानुसार है –

1. गाड़ी सं. 05215/05216 बरौनी-यशवंतपुर-बरौनी स्पेशल – यह स्पेशल मोकामा-पटना-आरा के बजाय मुजफ्फरपुर-हाजीपुर- पाटलिपुत्र-आरा के रास्ते चलायी जायेगी । दिनांक 27.06.23 से यशवंतपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 05216 यशवंतपुर-बरौनी स्पेशल 08.35 बजे आरा पहुंचेगी और यहां से 08.37 बजे खुलकर 09.30 बजे पाटलिपुत्र, 10.25 बजे हाजीपुर, 11.30 बजे मुजफ्फरपुर तथा 12.30 बजे समस्तीपुर रूकते हुए 14.00 बजे बरौनी पहुंचेगी । इसी तरह दिनांक 01.07.23 से गाड़ी सं. 05215 बरौनी-यशवंतपुर स्पेशल बरौनी से 14.30 बजे के बजाए 13.20 बजे खुलकर 14.25 बजे समस्तीपुर, 15.25 बजे मुजफ्फरपुर, 16.35 बजे हाजीपुर, 17.40 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए 18.39 बजे आरा पहुंचेगी तथा यहां से 18.41 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इस स्पेशल का अप एवं डाउन दिशा में आरा एवं यशवंतपुर के बीच ठहराव एवं समय पूर्ववत रहेगा ।

2. गाड़ी सं. 09034/09033 बरौनी-यशवंतपुर-बरौनी स्पेशल– यह स्पेशल मोकामा-पटना-आरा के बजाय हाजीपुर-पाटलिपुत्र-आरा के रास्ते चलायी जायेगी । दिनांक 26.06.23 से यशवंतपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 09033 उधना-बरौनी स्पेशल 21.45 बजे आरा पहुंचेगी और यहां से 21.47 बजे खुलकर 22.30 बजे पाटलिपुत्र, 23.20 बजे हाजीपुर रूकते हुए वाया शाहपुर पटोरी देर रात्रि 02.00 बजे बरौनी पहुंचेगी । इसी तरह दिनांक 28.06.23 से गाड़ी सं. 09034 बरौनी-उधना स्पेशल बरौनी से 11.00 बजे खुलकर वाया शाहपुर पटोरी 13.00 बजे हाजीपुर, 13.55 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए 15.05 बजे आरा पहुंचेगी तथा यहां से 15.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इस स्पेशल का अप एवं डाउन दिशा में आरा एवं उधना के बीच ठहराव एवं समय पूर्ववत रहेगा ।

नोट – परिवर्तित मार्ग से चलाये जाने के कारण उपरोक्त दोनों स्पेशल ट्रेनों का मोकामा, बख्तियारपुर तथा पटना में दिये गये ठहराव वापस लिये जाते हैं ।

  1. इसके साथ ही दिनांक 04.07.2023 तक गाड़ी सं. 03218/03217 दानापुर-बरौनी-दानापुर पैसेंजर स्पेशल का आंशिक समापन/प्रारंभ मोकामा में/से किया जायेगा । (वीरेन्द्र कुमार)
    मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Join us on:

Leave a Comment