पटना से अमित कुमार की रिपोर्ट
पटना:नौबतपुर इलाके में साइकल सवार को बचाने में पालीगंज एएसपी की गाड़ी नहर में पलटी, साइकल सवार की मौके पर ही मौत,पालीगंज एएसपी सहित चार पुलिसकर्मी जख्मी, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर।
राजधानी पटना से सटे नौबतपुर थाना इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है जहा पालीगंज एएसपी आईपीएस अवधेश सरोज दीक्षित का गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया है।जबकि एक की मौत भी हो गई है.मिली जानकारी के अनुसार पालीगंज एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित अपने पुलिसकर्मी के साथ अपने गाड़ी से बिक्रम नौबतपुर नहर मार्ग होते हुए पटना जा रहे थे तब ही अचानक साइकिल सवार बीच में आ गया जिसको बचाने के दरमियान साइकिल सवार गाड़ी के टक्कर से सड़क किनारे फेंका गया और उसकी मौत हो गई।जबकि एएसपी की गाड़ी टक्कर लगने के बाद सड़क किनारे नहर में पलट गई ।इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पहले बिक्रम थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित सहित चारों पुलिसकर्मियों को आनन-फानन में बिक्रम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से सभी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। हालांकि घटना में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई ।मृतक व्यक्ति की पहचान और नौबतपुर थानाक्षेत्र के फरिदपुरा गांव निवासी विमलेश कुमार के रूप में बताई जा रही है।
जबकि घटना को लेकर क्षेत्र का विवाद भी शुरू हो गया पहले घटना की जानकारी मिलने के बाद बिक्रम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कुछ देर के बाद नौबतपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। इधर घायल में पालीगंज एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित जबकि घायल पुलिसकर्मी में बॉडीगार्ड सिपाही कौशल कुमार ,विजय कुमार और चालक दीपक कुमार के रूप में हुई है. नौबतपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया की पालीगंज एएसपी सर की गाड़ी और साइकल सवार में टक्कर हुई जिसमे साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया है साथ ही पालीगंज एएसपी सहित चार पुलिसकर्मी जख्मी है जिनको बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है




