रिपोर्ट : – अमित पटना सिटी
: – पटना सिटी। चावल ब्रोकर प्रकाश खेतान के दुकान में साढ़े चार लाख की लूट की घटना से आक्रोशित महाराज गंज व्यवसाई संघ के पदाधिकारियों ने मीना बाजार में शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। धरना पर बैठे लोगों ने घटना की निंदा करते हुए बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि 23 जून को चौक थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यवसायी प्रकाश खेतान बीते 15 साल से व्यापार कर रहे है। हमलोग सुरक्षा दृष्टिकोण से यहाँ पर व्यापार कर रहे है, क्योंकि यहाँ पर कोई डर-भय नही है। उन्होंने कहा कि विगत 50 सालों से इस
तरह का घटना इस मंडी में नही हुआ है। लेकिन अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है की बाहर के व्यापारी , जो यहाँ काम करने आते है। उनके साथ कल दोपहर ढाई बजे चार की संख्या में अपराधी मकान के पहले तल्ले पर उनके रूम में घुसकर पिस्तौल का भय दिखाकर साढ़े चार लाख रुपया लूटने का काम किया। इस दौरान कुछ अपराधी नीचे में नजर बनाए हुए थे। इस दौरान अपराधियों ने उन्हें पिस्तौल के बट से मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी उन्हें रूम में बंद कर आसानी से भागने में सफल रहा।
अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि जब एक व्यापारी मकान के पहला तल्ला पर असुरक्षित है तो हमलोग तो काउंटर पर बैठते है तो हमलोग कैसे सुरक्षित महसूस करे। ट्रक चालक को जो भाड़ा दिया जाता हैं, उसे बदमाश द्वारा छीन लिया जाता हैं। ऐसे में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा हैं। इसलिए हमलोग सरकार से मांग करते है कि हम व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर पुलिस प्रशासन द्वारा पेट्रोलिंग दिन में नही की जाती हैं।




