व्यवहार न्यायालय में सोमवार से सुबह 10:30बजे से होगा न्यायिक कार्य- डिस्ट्रिक्ट जज!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जिला जज डॉ राकेश कुमार सिंह ने दी जानकारी

माननीय उच्च न्यायालय पटना एवं सिविल कोर्ट रूल के तहत जहानाबाद एवं अरवल व्यवहार न्यायालय में सोमवार 26 जून से न्यायिक कार्य सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर शाम 4:30 बजे पर समाप्त होगा। उक्त आशय की जानकारी जिला जज डॉ राकेश कुमार सिंह ने दी है। न्यायिक कार्य सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर शाम 4:30 बजे तक चलेगा ।दोपहर 1:30 से 2:00 बजे तक का समय भोजनावकास के लिये निर्धारित किया गया है। जबकि न्यायालय में कार्यालय का काम सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 पर समाप्त होगा उक्त आशय की जानकारी जहानाबाद एवं अरवल के सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मचारी तथा जिला विधिक
संघ जहानाबाद एव अरवल दोनों जिले के डी एम एव एस पी सिविल सर्जन समेत सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को सूचना भेज दी गई है।

Join us on:

Leave a Comment