प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की संदिग्ध मौत,कमरे में से खून से लथपथ अवस्था मिला शव!

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की संदिग्ध मौत,कमरे में से खून से लथपथ अवस्था मिला शव, दरवाजा तोड़कर शव को निकाला बाहर, ब्रेन हेमरेज की बताई जा रही है बात।

गया जिले के इमामगंज प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामसेवक राम की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई.. उनका शव किराए के मकान में कमरे से खून से लथपथ अवस्था में बेड से नीचे गिरा मिला, स्थानीय लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला, फिलहाल इनकी मौत के बारे में लोग तरह-तरह की बातें कह रहे हैं, किसी ने हार्टअटैक तो किसी ने ब्रेन हेमरेज की बात बता रहे हैं.. वही एक शिक्षक ने बताया कि इन्हें लू लगा हुआ था और 1 दिन पहले ही मेडिकल से दवाइयां खरीद कर खाया था, फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि इनकी मौत कैसे हुई है, फिलहाल परिजनों को सूचना दे दी गई है परिजन मगध मेडिकल अस्पताल पहुंच रहे हैं बताया जा रहा है कि कुछ ही महीने के बाद रिटायर होने वाले थे। मृतक मधुबनी जिले के रहिका ककरौल थाना क्षेत्र के फूहरी गांव रहने वाले हैं और यहां करीब 3 साल से पोस्टेड थे।

बाईट— मुख्यदेव यादव, प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष ।
रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment