रिपोर्ट – ऋषभ कुमार
वैशाली। जिले के महनार में SSB का फार्म भरने घर निकला छात्र गायब हो गया है। छात्र के घर नहीं पहुंचने के कारण उसके परिजन परेशान हो गए। छात्र को काफी खोजबीन किया नही मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। उसके परिजनों ने महनार थाना आवेदन देकर बरामदगी करने की गुहार लगाई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही माना थाने के पुलिस अधिकारी मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल लोकेशन और सीडीआर निकालने की प्रक्रिया में जुट गई है।
बताया गया है कि देसरी थाना क्षेत्र के तैयबपुर गांव निवासी गुलाब ठाकुर का 22 वर्षिय पुत्र दिलखुश कुमार बताया गया है जो की छात्र दुलखुश महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी स्थित साइवर कैफे में फर्म भरने पहुंचा था। लेकिन घर नहीं लौटा तो परिजनों को अंदेशा हुआ काफी खोजबीन की लेकिन युवक घर नहीं लौटा। जिसके बाद युवक के परिजनों ने महनार थाना के पुलिस अधिकारी को आवेदन दिया है।
अपहृत छात्र के भाई मनीष कुमार ने बताया कि दिलखुश कुमार शुक्रवार घर से SSB का फॉर्म भरने के लिए महनार बाजार निकला था लेकिन घर नहीं लौट रहा है। उसने गांव के ही 6 लोगों पर आरोप लगाते हुए महनार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। उसने कहा कि जमीनी विवाद पहले से गोपाल ठाकुर पिता स्वर्गीय राजेंद्र ठाकुर से चल रहा था उसने कई बार मारपीट भी की थी 2 दिन पहले भी मारपीट किया था। जिसमें आरोपी ने धमकी दी थी।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
इस संबंध में महनार थाना प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र की गायब होने की प्राथमिकी दर्ज उसके परिजनों के द्वारा कराया गया है जिसमें हम लोगों को नामजद बनाया गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है मोबाइल लोकेशन और सीडीआर निकाली जा रही है।




