पटना आ रहे हैं राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी की ओर से तैयारी शुरू!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

विपक्षी एकता की होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे पटना आ रहे हैं। इस बात की जानकारी देते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि 23 तारीख को सुबह 10 बजे कांग्रेस के कद्दावर नेता राहुल गांधी पटना आ रहे हैं! उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे भी आ रहे हैं! उन्होंने बताया कि सबसे पहले राहुल गांधी कांग्रेस दफ्तर सदाकत आश्रम आएंगे! जिनके स्वागत के लिए भव्य तैयारी की जा रही है! फिर सदाकत आश्रम से ही दोनों नेता विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के लिए सीएम आवास जाएंगे! जहां मुख्यमंत्री आवास पर विपक्षी एकता की बैठक होगी!

बाइट: अखिलेश प्रसाद सिंह , कांग्रेस अध्यक्ष बिहार

Join us on:

Leave a Comment