पटना- मोकामा के मरांची में बाइक सवार की अज्ञात वाहन से कुचल कर मौत!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा!

मोकामा के मरांची थानाक्षेत्र में अज्ञात वाहन से कुचल कर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई!
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार बाटा मोर की तरफ से लखीसराय की ओर जा रहा था, इसी दौरान मरांची हाई स्कुल के सामने एक अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई!
स्थानीय लोगों ने मरांची थानाध्यक्ष साकेत कुमार को इसकी सूचना दी, उन्होंने त्वरित कारवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर दीपलाल पासवान को घटनास्थल पर भेजा, युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया!
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया!
युवक की पहचान मोकामा नगर परिषद वार्ड नंबर 25 सिशौनी निवासी सोनू कुमार, पिता राजकुमार के रूप में हुई है!

Byte- एसआई, दीपलाल पासवान
Byte – ग्रामीण

Join us on:

Leave a Comment