अमित कुमार की रिपोर्ट
चौधरी बोले हमारी पार्टी या हमारी सरकार किसी भी हालत में यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन नहीं करेगी
उन्होंने कहा कि जब 4 साल पहले ही लॉ कमीशन ने यह कह दिया था इसकी कोई आवश्यकता नहीं है
चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी संप्रदायिकता ध्रुवीकरण को तेज करने को लेकर इस तरह का काम कर रही है
विजय चौधरी ने कहा कि इससे किसी को क्या फायदा होगा
इससे किसी धर्म को कोई फायदा नहीं होने वाला है
भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की नियति है कि वह संप्रदायिकता ध्रुवीकरण करें.
उन्होंने कहा कि इसके समर्थन का सवाल ही पैदा नहीं होता है.
जीतन राम मांझी के द्वारा नीतीश कुमार के फिर एनडीए में जाने पर और तेजस्वी यादव को धोखा दिए जाने पर वित्त मंत्री विजय चौधरी का बयान
जब महागठबंधन में थे तब उन्होंने तेजस्वी यादव को यह सलाह क्यों नहीं दी थी ….
तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री के बीच का मामला है मांझी जी कहां से आ गए ….
उन्होंने स्पष्ट कहा कि माझी जी यह तो बोल रहे हैं जब उन्हें उन्हें अमित शाह से मिलने का समय मिल गया है.
जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल का नाम प्रधानमंत्री मेमोरियल किए जाने पर विजय चौधरी ने कहा कि यह तो किसी को भी बर्दाश्त नहीं होगा
उन्होंने कहा कि जितनी भी पुरानी चीजें हैं केंद्र सरकार सभी चीजों को बदल देगी या तो खत्म कर देगी




