रिपोर्ट – अमित कुमार!
बिहार
पटना
राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां फुलवारी शरीर जेल से पटना सिविल कोर्ट पेशी के लिए ले जाए जा रहे तीन कैदी वाहन से कूद कर फरार हो गए। वहां में 45 कैदी सवार थे। घटना के संबंध में टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लगभग 11.30 बजे फुलवारीशरीफ जेल से 45 कैदियों को लेकर कैदी वाहन पीरबहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिविल कोर्ट जा रही थी इसी दौरान रास्ते में सड़क पर कुछ लोग आपस में विवाद कर रहे थे जिसको देखकर कैदी वाहन रुक गया। जिसके बाद कैदी वाहन से सिपाही बाहर निकर कर सड़क पर हो रहे विवाद को सुलझाने लगे इसी दौरान तीन की संख्या में रहे कैदी वाहन सवार में सवार सिपाही के आंखों में झंडू बाम झोंक कर भाग निकले। कैदियों के पास झंडू बाम कहां से आया इसको लेकर पुलिस कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बता सकी।

भागे कैदी की पहचान सोनू कुमार पिता शंकर सिंह पूर्वी नंद गोला मालसलामी
सोनू कुमार शर्मा पिता अशोक शर्मा भ्रदघाट आलमगंज
नीरज चौधरी पिता अनिल चौधरी चौक शिकारपुर के रूप में हुई है जो कॉन्वेंट स्कूल के पास से कूदकर फरार हो गया
भागे कैदी को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है
बाइट अशोक कुमार सिंह- टाउन डीएसपी





