दबंगों की पिटाई से अधमरा युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में मामूली विवाद में दबंग पड़ोसियों ने एक युवक की 4 जून को बेरहमी से पिटाई कर दी थी। घायल युवक की इलाज के दौरान बुधवार की देर रात मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव की है बताया जाता है कि वासुदेव पुर गांव निवासी विभूति राय का 20 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार 4 जून की देर शाम गांव में ही दूध सेंटर जा रहा था तभी उसके दबंग पड़ोसी रोशन कुंवर, विपिन कुंवर और शिवम कुमार उसे घेर लिया और लाठी-डंडे और लोहे के रड़ से बेरहमी से पिटाई कर दी जिसमें नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में इस स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक नीतीश कुमार के घायल अवस्था में दिए गए बयान के आधार पर पहले से तीनों पर मामला दर्ज है। मृतक के परिजनों की माने तो बच्चों को लेकर मामूली विवाद हुआ था इसी विवाद को लेकर और अपना वर्चस्व कायम करने के लिए रोशन कुंवर, विपिन कुंवर ने नीतीश कुमार की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। इन आरोपियों पर पहले से भी हत्या और मारपीट के मामले दर्ज हैं इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो रो कर बुरा हाल है।
बाईट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment