नालंदा में CNG सरकारी बस पलटी, 50 जख़्मी, 6 की हालत गंभीर!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

नालंदा -वेन थाना क्षेत्र इलाके के धमौली बाजार के पेट्रोल पंप के समीप यात्री से भरा सीएनजी नगर निगम सरकारी बस ओवरटेक के चक्कर में सड़क किनारे पलटी मार दी। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि देर शाम 8 बजे नवादा से पटना की ओर यात्री से खचाखच भर कर बस पटना की ओर जा रहा था। इसी दौरान धमौली और बेना के बीच स्थित पेट्रोल पंप के समीप ओवरटेक के चक्कर में बसने अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे बस सड़क किनारे गड्ढे में पलटी मार दी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में 50 लोगो को मामूली रूप से चटे आई जबकि आधे दर्जन लोगो को गंभीर चोट आई है। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों एवं प्रशासन के सहयोग से बस में सवार सभी यात्रियों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। जख्मी व्यक्ति मनोज कुमार ने बताया कि नवादा से अपने पांच फैमिली के साथ पटना जा रहे थे। बस अचानक एकाएक रोड किनारे पलटी मार दिया जिसके बाद सभी यात्रियों की चीख-पुकार शुरू हो गया। हालांकि इस हादसे में सबसे ज्यादा चोट उप चालक बमबम कुमार को पहुंचा है। वहीं चालक मौके पर से फरार हो गया। वेना थाना पुलिस ने घटनास्थल पर अपनी टीम के साथ पहुंचकर सभी घायल व्यक्ति को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

बाइट।स्थानीय ग्रामीण
बाइट।जख्मी यात्री

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment