अमित कुमार की रिपोर्ट
बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर जमकर पलटवार किया उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह जब से राजनीति में है तब से कभी भी बिहार में उनके द्वारा कोई विकास का काम नहीं किया गया लेकिन वह गलत तरीके से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टीका टिप्पणी करते रहते हैं वहीं दूसरी तरफ उन्होंने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर भी करारा प्रहार किया और कहा कि जब तक वह महागठबंधन में थे तब तक सब कुछ ठीक था लेकिन जैसे ही वह महागठबंधन से बाहर हुए हैं तो उनको नीतीश सरकार की कमियां नजर आ रही है उन्होंने कहा कि राजनीति में विचारधारा जरूरी है लेकिन जीतन राम मांझी किस विचारधारा के साथ जाना चाह रहे हैं सबको पता है लेकिन उससे उनको कोई लाभ नहीं होगा साथियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उस बयान पर सफाई दी जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समय से पहले 2024 का लोकसभा चुनाव होने की बात कही थी उस पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री चाहते है पद पर रहते हैं चुनाव हो जाए ताकि उनको लाभ मिल जाए लेकिन जनता को सब कुछ मालूम है
बाइट मदर सनी मंत्री बिहार सरकार




